रेवाड़ी के हुडा बाइपास स्थित अंसल टाउन में गौ क्रांति गौशाला में मकर संक्रांति के उपलक्ष में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक साधु महात्माओं के साथ गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य रूप से कोसली विधायक लक्ष्मण यादव, अजीता नंद महराज जी काकोडिया, दलीप शास्त्री जी, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र यादव, वैध बिरेंद्र आर्य, दिनेश कपूर समाजसेवी, पवन शर्मा जी बजरंग दल, रमेश सचदेवा संगम नमकीन वाले, गौसेवक हैड मास्टर जयसिंह, पूर्व पार्षद सन्नी यादव, पूर्व पार्षद रामावतार छाबडी, डा जे एस यादव और रेवाड़ी जिले के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने यज्ञ में आहुति डालकर और गौमाता की सेवा करके, दान देकर, दाल चूरमे का प्रसाद ग्रहण करके मकर सक्रांति का पर्व मनाया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ताओ, गौ सेवक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, वेद प्रकाश थानेदार, हवासिंह डागर जी गौशाला समिति और गौक्रांति मिशन की तरफ से सभी कार्यकर्ताओ और आगंतुक व्यक्तियों का धन्यवाद किया गया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें