Rewari News : स्वतंत्रता सेनानी वीर नारी वेलु नचियार एवं सावित्रीबाई फुले की शिक्षाएं नारी शक्ति को प्रेरित करने का कार्य करेंगीं : प्रोफेसर जया शर्मा

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एवं ग्रीन हरियाणा - क्लीन हरियाणा अभियान के तत्वाधान में महान योद्धा राव तुलाराम स्मारक रामपुरा, रेवाड़ी के प्रांगण में वीरांगना सावित्रीबाई फूले और 18 वीं सदी की महिला स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश राज के खिलाफ डटकर अपनी जान की बाजी लगाने वाली वीर नारी रानी वैलु नचियार को पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता एवं पौध रोपण के साथ उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा सावित्रीबाई फूले ने समाज में व्याप्त महिला विरोधी विभिन्न मान्यताओं के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करने का जो अकल्पनीय कार्य किया था वो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ भारत ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठानें के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया गया।सावित्रीबाई फुले की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है।उन्होंने कहा भारत में वैदिक काल से ही महिलाओं को देवी के रूप में देखा जाता है।उन्होंने कहां सावित्रीबाई फुले के समय में इन धार्मिक और रूढ़िवादी परंपराओं की मान्यताओं के कारण महिलाओं और दलितों की स्थिति अमानवीय थी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए महाराष्ट्र में अकाल पड़ने पर दिन रात सहायतार्थ कार्य कियें। उन्होंने कहा वीर नारी स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलु नचियार का अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष नारी शक्ति को प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम की संयोजिका डीएलटीएफ रेवाड़ी की सदस्या रेखा सिकरीवाल ने कहा सावित्रीबाई फुले की महिला शक्तिकरण की शिक्षाओं पर चलते हुए स्वच्छता को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को अधिकार दिलवाने हेतु क्रांतिकारी प्रयास किये।कैप्टन लालाराम ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा को अपनाने का संदेश दिया। वयोंवृद्ध समाज सेविका सावित्री देवी ने कहा महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति के रूप में जानी जाती है।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने कहा 18 वीं सदी की विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाली देश की कई महान विभूतियां में से एक रानी वेलु नचियार की वीरता नारी शक्ति को देश भक्ति हेतु प्रेरणा देने का कार्य करती रहेगी।ब्रिटिश राज के खिलाफ खड़े रहे सेनानियों की जंग की कहानी आज भी रोंगटे खड़े कर देती है।19वीं सदी की क्रांतिकारी समाज सुधारक सावित्रीबाई फूल ने महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वीरांगना सावित्रीबाई फुले ने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर दलितों और वंचित वर्ग के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों छुआछूत,सती प्रथा,बाल विवाह और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य किया।डॉ.विश्वकर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपनों को साकार करने हेतु संकल्प के साथ आमजन से जुड़ने की अपील की । कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में धार्मिक ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट देश को समर्पित करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वतंत्रता सेनानियों,अमर वीर शहीदों और गुमनाम सेनानीयों की याद में पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर डीएलटीएफ सदस्य कैप्टन लालाराम, डीएलटीएफ सदस्य कृष्ण बिदलान, सावित्री देवी, निशा, बीना, लक्ष्मी देवी, मुस्कान, अंजलि, सोना रानी, विनीता, अर्चिता, सुरेखा, सविता सुनीता, सुरेंद्र सिंह सचिव, रोहतास कुमार, सोनू पंच सतबीर पंच प्रवीण, ललित, प्रभाती लाल, राजकुमार, अमन कुमार, अजीत सिंह आदि अनेक गणमान्य वर्ग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें