Bounsi News: मैया द्रोपदी बचपन में बड़ी श्यामली थीं, इसी लिए इनको कृष्णा कहने लगे: कथावाचिका साध्वी भाग्यश्री

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार की पावन धरती पर स्थित मेला मैदान में सीताराम विवाह महोत्सव एवं श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के नौ दिवसीय आयोजन को लेकर बुधवार को चौथे दिन वृंदावन धाम से आई कथावाचिका साध्वी भाग्यश्री ने  श्रधालुओं को  बताया की कथा में ताली बजाने के क्या फायदा होता है। साथ ही  उन्होंने बताया की "हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे" ये मंत्र वेदों का मंत्र है। वेदों में स्व्बर्नन आया है की, जीवन में कितना भी बड़ा संकट हो। कितनी भी बड़ी विपत्ति हो। कितना भी बड़ा दुःख हो। कितना भी बड़ा कास्ट हो। यदि इस महामंत्र का जप कोई भी मन से करता है वो भवसागर से पर हो जाता है। परन्तु बहुत लोग इस मंत्र का गलत उच्चारण करते हैं। उन्होंने कृष्णा और कृष्ण का मतलब भी श्रधालुओं को समझाया। उन्होंने कहा की कृष्णा नाम है द्रोपदी का। मैया द्रोपदी बचपन में बड़ी श्यामली थीं। इसी लिए इनको कृष्णा कृष्णा कहने लगे। अगर आप  "हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे  कृष्णा  हरे कृष्णा  कृष्णा  हरे हरे" इस मंत्र का उच्चारण करोगे तो, बैकुंठ में आपका स्वागत कृषण नहीं बल्कि मैया द्रोपदी स्वागत करेंगी। अगर आप  "हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे" इस मंत्र का उच्चारण करेंगे तो साक्षात् 



गोलोक में भगवन कृषण खड़े मिलेंगे।  इस दौरान  श्रधालुओं ने भक्ति रस का पान किया। श्रधालुओं को  वृंदावन धाम से आई कथावाचिका साध्वी भाग्यश्री ने  महाभारत में द्रोपदी के चीर हरण का प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुन कर मंत्र मुग्ध हो गये। इसके पुर्व सुबह 09:00 बजे से  12:00 बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। काफी संख्या में दूर दराज के श्रद्धालु यहां पहुंचे हुए हैं। वहीं मंदार मेला मैदान में प्रवचन सुनने के लिए अभी लोगों की भीड़ पहुंच रही है। इस धार्मिक समागम से चारों ओर वातावरण धार्मिक बना हुआ है। इस कार्यक्रम में देश भर के प्रसिद्ध साधु संत भी पहुंचे हुए हैं। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। देर शाम वृंदावन धाम से आये कथावाचक डॉकटर  श्यामसुंदर परासर की कथा ने श्रधालुओं का मन मोह लिया। उनके मुखारबिंद से श्री राम जन्म तथा बाललीला की कथा सुन कर श्रद्धालु आनंदित हो उठे। देर शाम रामलीला में श्री सीता जन्म एवं विश्रवामंत्र आगमन से आहिल्ययोध्हार जक की लीला का मंचन किया गया।  इस दौरान श्रधालुओं की भाड़ी भीड़ कथा पंडाल में देर रात्रि तक लगी रही। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधकारी अमित कुमार,अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद कोमल भारती, देवाशीष पांडे, धीरज सिंह,बिपिन मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें