Bounsi News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड अंतर्गत बंधुवाकुरावा थाना के केनुआटांड गांव में एक महिला के द्वारा फंसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान शकुर अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री जुलेखा खातून के रुप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति से कुछ विवाद शादी के एक वर्ष से चल रहा था। इसी से आजिज होकर महिला ने रस्सी से झूलकर 

अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की शादी सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पिड़डा गांव में एक वर्ष पहले हुई थी। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर बंधुवाकुरावा पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए बांका मुख्यालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन अब तक नहीं दी गई है। जैसे ही आवेदन मिलेगा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर देगी। महिला के शव को कानूनी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें