Banka News: टॉप 10 में शामिल अपराधी टुनटुन चौधरी को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका पुलिस ने टॉप 10 अपराधी टुनटुन चौधरी को गुप्त सूचना के आधार पर किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के टॉप 10 में शामिल अपराधी टुनटुन चौधरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के उनके घर से गिरफ्तार किया। टुनटुन चौधरी हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती, बलात्कार, अपहरण के आरोपो में फरार चल रहे मामले थे। उक्त अपराधी के ऊपर बाराहाट थाना कांड संख्या 372/2011, 487/2008 दर्ज है। यह अपराधी जिले के टॉप 10 में शामिल है। पुलिस ने काफी लंबे समय से इनकी तलाश में थी। बांका पुलिस के द्वारा प्राप्त सूचना को गंभीरता से लिया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय बांका के 

निर्देशन में उपरोक्त अपराध कर्मी की गिरफ्तारी हेतु जिला आसूचना इकाई बांका के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों एवं साइबर थाना सशस्त्र बल तथा बाराहाट पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिया गया। गठित टीम के द्वारा जगह-जगह पर विशेष छापेमारी की कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन बांका पुलिस के गिरफ्तारी के भय से अपराध कर्मी भागे-भागे फिर रहे थे। इसी क्रम में विशेष टीम के सूचना के आधार पर उक्त अपराधिक कंण्डो में संलिप्त लंबे समय से फरार चल रहे अपराध कर्मी को बांका पुलिस जिला के बाराहाट थाना अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम टुनटुन चौधरी पिता सीताराम चौधरी है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें