ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड -बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र हनवारा चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस ने झारखंड के तरफ आ रही ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया तो स्कार्पियो चालक ने गाड़ी घूमाकर भाग निकला। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को शक होने पर पहले इसकी सूचना थाना प्रभारी रोशन कुमार को देते हुए स्कॉर्पियो का पीछा किया। इस दौरान पुलिस ने ओवरटेक करते हुए करीब 3 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद नारायणी पुलिया के समीप स्कार्पियो चालक ने गाड़ी छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस स्कॉर्पियो के पास पहुंच कर देखा तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब का पेटी थी।
इसके बाद स्कॉर्पियो को थाना लाया गया जहां शराब को गाड़ी से निकाल कर काउंटिंग किया गया तो उसमें 180 एमएल 144 पीस, 375 एमएल 24 पीस और 750 एमएल 12 पीस कुल 180 पीस विदेशी शराब की बोतल बरामद किया। जिसका अनुमानित कीमत लाखों में बताया जाता है। स्कॉर्पियो में आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं है। पुलिस चेचिस और इंजन नंबर के सहारे गाड़ी मालिक तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है ताकि मामले का उद्वेदन हो सके।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें