ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय चांदन सभागार में मंगलवार 1 अगस्त को चांदन बिडियो अंकित कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड स्तर के सभी विभागों के साथ समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अंचल से संबंधित रैयत को आधार से लिंक के लिए पंचायत स्तर के सभी कर्मचारी तथा राजस्व कर्मचारी आवाज सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र पंचायत सचिव आदि कर्मियों को निर्देशित किया गया। बताया गया कि इसके लिए रैयत को भूमि संबंधित रशीद एवं अपना आधार कार्ड लेकर अंचल कार्यालय मैं लेकर आना है। इसके अलावा कचरा प्रबंधन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सभी लाभांवित लाभुक एवं दुकानदार से प्रखंड
समन्वयक को कलेक्शन के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कृषि विभाग से संबंधित किसान के लिए उर्वरक खाद वितरण में डीलर द्वारा कालाबाजारी की शिकायत वाले चिन्हित डीलर के प्रति कानूनी कार्रवाई करने की बात कही साथ ही उन्होंने बताया की एसिड कालाबाजारी करने वाले डीलर रोकने के लिए प्रखंड स्तर पर छापेमारी दल का गठन करते हुए आवेदक के आधार पर जांच किया जाएगा। जांच उपरांत सही पाए जाने पर संबंधित डीलर के दूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ प्रखंड राज पदाधिकारी चांदन हिमांशु शेखर, आपूर्ति पदाधिकारी, मिथिलेश झा, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौबे, आवास सहायक तुलसी रंजन, बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक संगीता कुमारी के साथ-साथ जीविका मनरेगा विभाग के कर्मी मौजूद थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें