Bounsi News: चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण पर प्रखंड क्षेत्र वासियों ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। 



जैसे ही चंद्रयान-3 ने अपना पैर चांद पर जमाया... पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई। बौंसी प्रखंडवासी भी जश्न में डूब गए। शहर के अलग-अगल हिस्सों में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई। साथ ही, हमारे भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए गए। वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता पर शहर के व्यापारी और उद्यमी झूम उठे। व्यापारी और उद्यमी संगठनों के पदाधिकारियों ने जगह-जगह आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। देश के वैज्ञानिकों के समर्थन में नारे लगाए और तिरंगा फहराया। बौंसी मुख्य बाजार व्यावसायिक समिति और बौंसी नगर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और और मिठाई बांटी।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें