ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका (बिहार) में तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में जीव विज्ञान शिक्षक प्रवीण कुमार प्रणव ने तुलसीदास जी के जीवन चक्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म लिए तुलसीदास जी बत्तीस दांत के साथ और साक्षात प्रभु श्री राम ने ही स्वयं तुलसीदास जी के मुख से राम बोले जन्म लेकर। लोगों ने आपस में चर्चा करने लगे कि क्या बोला ?क्या बोला? तब सबने एक दूसरे से कहा राम बोला , रामबोला, रामबोला, रामबोला......... तबसे उनका नाम हो गया रामबोला। कार्यक्रम में छोटे बच्चों में मुख्य रूप से अक्षत, सामर्थ्य सिन्हा, प्रियांशु, शिवम, परीक्षित सिंह तोमर, केशव कृष्णा झा, आदर्श कुमार, आयुष झा, अपराजिता,
श्री लक्ष्मी, अतुल आनंद ,आकांक्षा, सुप्रिया, सनी, आराधना, भवानी, रागिनी ,आर्यन कुमार, अभिनव प्रणव सहित अन्य सभी अलग-अलग वर्गों के छात्र छात्राओं ने हनुमान चालीसा के साथ-साथ श्री रामचरितमानस सुंदरकांड व बालकांड का पाठ भी किया। जिसमें शिक्षक श्री अंजन झा ने भी श्री रामचरितमानस के दोहे छंद इत्यादि पढ़े। प्राचार्य श्री मानस कुमार पाठक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर डॉ के सी मिश्रा, डॉ अजय कुमार सिंह,सीएस सिंह, प्रभाकर सिंह, पंकज बिहारी, बीरेंद्र सिंह,उदय रावत, कैलाश कुमार झा, मनोज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार झा, आशीष कुमार झा, राकेश कुमार झा,भरत नाट्यम, मीता सिंह, ममता सिंह,मलविका दास,रामा प्रसाद दास, उल्लास दास, सहित सभी शिक्षक गण के साथ कर्मचारी सूरज मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें