जिसमें सरकारी खाद्यान्न के कालाबाजारी में संलिप्त कारोबारी सुदीन साह एवं प्रकाश साह दोनों भाई के नामजद आरोपी बनाया गया है। जिसमें कहा है कि छापेमारी के दौरान जब्त किये गए सरकारी खाद्यान्न के विषय में पूछताछ में मकान मालिक ने अपने छोटे भाई सुदीन साह को किराए पर दिए गए कमरे में रखे गए कालाबाजारी के खाद्यान्न को सुदीन साह का बताया है।
जबकि इस सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी में दोनों भाई संलिप्त है। प्रकाश साह का बयान भी प्राथमिकी के साथ संलग्न किया गया। यहां मालूम हो कि सुदीन साह सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का सरगना है इसका कुछ महीने पूर्व अमरपुर के बल्लीकित्ता गांव के पास एक बड़े ट्रक में सैकड़ों क्विंटल कालाबाजारी में बिक्री के लिए ले जा रहे सरकारी खाद्यान्न को जब्त किया गया था। बावजूद इसके सुदीन साह द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से कालाबाजारी का कारोबार लागातार जारी है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें