Rewari News : विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा रेवाड़ी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम समाचार न्यूज :: रेवाड़ी :: दिल्ली रोड स्थित ऋषि पब्लिक स्कूल में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा रेवाड़ी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ तीन ओंकार तथा सहनाववतु शांति मंत्र से शाखा के नगर प्रमुख महेश शर्मा द्वारा किया गया। इसके पश्चात गुरु पूर्णिमा पर्व क्यों मनाया जाता है, इसे व्यास पूर्णिमा क्यों कहते हैं, तथा ओम को विवेकानंद केंद्र का गुरु माना गया है, आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। 



शाखा रेवाड़ी के नगर प्रमुख महेश शर्मा द्वारा ही गुरु गीत की प्रस्तुति दी गई। केंद्र के प्रांत सह संचालक दशरथ  चौहान ने विस्तार से केंद्र परिचय दिया। विद्यालय छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों के चरणों में प्रणाम करके उनके प्रति अपना श्रद्धा भाव निवेदित किया। 



आज ही के दिन 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद जी का निर्वाण दिवस होने के कारण सभागार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं गुरुजनों व केंद्र के पदाधिकारियों ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखते हुए स्वामी जी को अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अंत में नगर प्रमुख महेश शर्मा ने  विद्यालय प्राचार्या व समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया तथा कल्याण मंत्र करके कार्यक्रम का समापन किया। 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या लगभग 200 तथा 8 शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें