Pathargama News: संपूर्ण श्रावण मास होगा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  प्रथम श्रावण से प्रारंभ होकर सम्पूर्ण श्रावण मासभर होगा भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक। श्रावण मास के प्रथम दिन पंडित रविकांत मिश्र के द्वारा अपने सभी यजमान के कल्याणार्थ संकल्प लेकर पूजन अर्चन प्रारंभ किया गया। श्रावणी महोत्सव में  भगवान् भोलेनाथ का रूद्राभिषेक एकादशिनी रूद्री पाठ से, दुग्ध से, गंगाजल से,इच्छुसार से,कुशोदक से, तीर्थजल से, क्रमशः संतान प्राप्ति,स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति,रोगादीक को दूर करने, सुख-समृद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जाता है। पंडित रविकांत मिश्र के द्वारा बीते 10 वर्षों से पथरगामा में सम्पूर्ण श्रावण मासभर भगवान् भोलेनाथ का रूद्राभिषेक पथरगामा एवं दूर दराज के श्रद्धालु भक्तों के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष श्रावण मे पुरुषोत्तम मास है, इसलिए कार्यक्रम 59 दिनों तक लगातार किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु की विशेष पूजन अर्चन करने कि तैयारी किया गया है। विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ के द्वारा शालिग्राम एवं राधा कृष्ण का विशेष पंचामृत स्नान, पूजन एवं रूद्राभिषेक पूर्ण पुरुषोत्तम मास भर किया जाएगा। स्थान सिद्ध शक्तिपीठ मां चिहारी के प्रांगण स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में।

अमन राज संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें