Panjwara News: पंजवारा चेक पोस्ट से दो शराबी गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शराबियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार शाम पंजवारा थाना पुलिस ने पंजवारा चेक पोस्ट  से दो शराबी को गिरफ्तार किया। जो झारखंड के गोड्डा जिला की तरफ से शराब का सेवन कर आ रहा था। 

गिरफ्तार शराबियों की पहचान बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र  के पवन कुमार राय और झारखंड के गोड्डा जिला के टाउन थाना क्षेत्र के मुन्ना कुमार मदन  के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराबीयो को आर्थिक जुर्माना भुगतान के लिए शुक्रवार को थाना से बांका न्यायालय भेज दिया गया इसकी जानकारी पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने दी।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें