Godda News : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय सचिव सह जिला प्रवक्ता बने रीतेश

 

आज रविवार को मध्य विद्यालय महागामा में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन संघ के महासचिव चक्रधर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

आज की बैठक में महागामा अनुमंडल के क्षेत्र इकाई एवं प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सज्जाद अहमद फैज, प्रधान सचिव देवनंदन साह, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष शिवनारायण पंडित, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार झा, सीताराम सिंह, निर्मल कुमार झा, क्षेत्र सचिव सुभाष यादव, क्षेत्र सचिव जयकांत यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णदेव प्रसाद, दीपनारायण यादव, राजेंद्र पंडित, सुनील पंडित आदि उपस्थित थे। 

आज की बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र सचिव सह जिला प्रवक्ता के पद पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हा के सहायक शिक्षक रीतेश रंजन एवं अध्यक्ष पद पर मध्य विद्यालय मालभंडारीडीह  के सहायक शिक्षक निलेश कुमार का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। 

वहीं महागामा प्रखंड में अध्यक्ष पद पर राणा प्रताप रंजन, उपाध्यक्ष मोहम्मद जुबेर आलम अंजुम, सचिव विनोद कुमार गुप्ता एवं कार्यसमिति सदस्य में मु० तौहीद आलम, मु० महमूद हसन एवं विजय कुमार यादव का  मनोनयन किया गया। 

मेहरमा प्रखंड में अध्यक्ष पद पर श्यामाकांत सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार झा, सचिव संजय कुमार संजय एवं कार्यसमिति सदस्य में बसंत कुमार टुडू एवं पंकज कुमार चौबे का मनोनयन किया गया। 

ठाकुरगंगटी प्रखंड में अध्यक्ष पद पर मनवेल सोरेन, उपाध्यक्ष मु० आसिफ इकबाल, सचिव कौशल कुमार ठाकुर एवं कार्यसमिति सदस्य में अंजनी कुमार झा, पीयूष ठाकुर, गिरजा शंकर सिंह का मनोनयन किया गया। 

बोआरीजोर प्रखंड में अध्यक्ष पद पर रेमंड मुर्मू, उपाध्यक्ष चंपा मुर्मू, सचिव शिवनारायण पंडित एवं कार्यकारिणी समिति में रोबिन सोरेन, सोनामुनी मुर्मू एवं मनोज यादव का मनोनयन किया गया। 

सभी नव मनोनित पदाधिकारियों को महासचिव चक्रधर यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

- ग्राम समाचार, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - संपादक

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें