ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बंधुवाकुरावा पुलिस ने दो युवकों को दो देशी कट्टा एवं 3 गोली के साथ गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार देर शाम की है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी इस घटना को अंजाम देने की फिराक में है जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के चैतावरण गांव के पास दो युवक की
जांच की गई। युवकों के पास से से दो देशी कट्टा एवं तीन गोली बरामद किया गया है । युवक किसी घटना को घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की तत्परता से युवक को पकड़ लिया गया। दोनों की पहचान चैतावरण गांव निवासी कार्तिक यादव के पुत्र पप्पु यादव एवं कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमता गांव के गेनु यादव का पुत्र विकास यादव के तौर में हुई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी को रविवार जेल भेजा जाएगा।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें