ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। पुलिस ने दो देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि, बंधुवाकुरावा पुलिस ने दो युवकों को दो देशी कट्टा एवं 3 गोली के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया था। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया था कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के चैतावरण गांव के पास दो
युवक की जांच की गई थी। युवकों के पास से से दो देशी कट्टा एवं तीन गोली बरामद किया गया था। युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की तत्परता से युवक को पकड़ लिया गया था। दोनों की पहचान चैतावरण गांव निवासी कार्तिक यादव के पुत्र पप्पु यादव एवं कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमता गांव के गेनु यादव का पुत्र विकास यादव के तौर में हुई थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद अपराधी को न्यायिक हिरासत में रविवार जेल भेज दिया है।कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें