Bounsi News: भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण अत्याचार पर महागठबंधन सरकार के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन एंव स्वर्गीय विजय सिंह जी को की गई श्रद्धांजलि अर्पित

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। राजधानी पटना की सड़कों पर विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच झड़प हो गया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई बीजेपी के नेता घायल हो गए। जिसमें जहानाबाद के भाजपा जिला महामंत्री की कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से मौत हो गई। बिहार सरकार की शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ विधानसभा मार्च में भाजपा के नेता शामिल होने के लिए आए थे।इस घटना के बाद पूरे बिहार की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के नेताओं के द्वारा पूरे बिहार भर में विरोध मार्च निकाला जा रहा है और नीतीश और तेजस्वी का पुतला फूंका जा रहा है। बिहार में विपक्षी पार्टियां नीतीश और तेजस्वी का जमकर विरोध कर रही है। इसी कड़ी में बौंसी भाजपा ने संयुक्त रूप से शनिवार को बौंसी स्थित बजरंग बली मंदिर के 


पास पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण अत्याचार पर महागठबंधन सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एंव स्वर्गीय विजय सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बौंसी मनमीत साह ने की एंव संचालन उत्तरी एंव दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा व जय कृष्ण पंडित ने संयुक्त रूप से किया। धरना-प्रदर्शन मे उत्तरी मंडल महामंत्री संजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रेम मंडल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजीव भगत,रुपेश झा, सुबोध झा, श्रद्धानंद झा, दक्षिणी मंडल महामंत्री अजय पासवान, जयप्रकाश सिंह, अशोक पंडित,अजय पंडित, बौंसी नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनु सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप दास, मंत्री बुलो प्रसाद यादव, महामंत्री मुन्ना साह,छोटु ठाकुर, मिथलेश कुमार, पंकज मांझी, विकास कुमार, विजय चौधरी, अमरजीत दास, राजकुमार मंडल,राजा साह उपस्थित रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें