Bounsi News: विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय  प्रबंधसमिति के सचिव डॉ ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने  कहा की ये ऐसे ऊर्जावान प्रधानाचार्य  हैं। जिन्होंने बहुत कम समय में विद्यालय को नई ऊँचाई तक पहुँचाया। अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा इनका कार्यकाल चार वर्षों का रहा जिसमें इन्होंने कक्षा दशम का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा विद्यालयी व्यवस्था को सुदृढ़ किया। विद्यालय परिवार इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करता है। तत्पश्चात् पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर प्रधानाचार्य को 

सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य की विदाई से समस्त विद्यालय परिवार भाव विभोर हो गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रबंध कारिणी समिति के उपाध्यक्ष जलघर हरिजन ,कोषाध्यक्ष रामानंद चौधरी ,अभिभावक प्रतिनिधि रेखा कुमारी ,सुनीता कुमारी, पूर्व सदस्या कंचन साह, प्रेमारानी राय, आचार्य अमरकांत मिश्रा, निकेश कुमार सिंह, बासुकी प्रसाद साह, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार देव, रतन लाल भारती, मुकेश कुमार, उदय कुमार सिन्हा, कुमार विकास, नंदलाल वैद्य, सुमन कुमार सिन्हा, आचार्य रानी मिश्रा ,रुचि कुमारी, शिखा ठाकुर, सुनीता कुमारी, ललिता कुमारी ,माला कुमारी, खुशबू सोनी, संस्कार केंद्र की आचार्या  शारदा कुमारी,  ममता पाठक तथा पूजा कुमारी उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें