Panjwara News: शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक का ऑनर गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को  गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया है।इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पंजवारा थाना में दर्ज कांड संख्या 30/23  में शराब तस्करी के मामले में प्रयुक्त किए गए बाइक के ऑनर सुनिराम 

मुर्मू साकिन जयपहाड़ी थाना रानीश्वर जिला दुमका निवासी को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।जिसे पंजवारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजवारा से गुरुवार शाम गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें