ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शराब तस्करी ,भंडारण एवं अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोकथाम के लिए पंजवारा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान शुक्रवार सुबह पंजवारा पुलिस ने क्षेत्र के दुबराजपुर संथाली टोला गांव में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कारवाई में शराब भट्टी एवं 20 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया। गिरफ्तार
तस्कर की पहचान दुबराजपुर संथाली टोला निवासी संजय मुर्मू के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि समकालीन अभियान में दुबराजपुर संथाली टोला से एक शराब तस्कर को प्लास्टिक गैलन में मौजूद 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें