Katoria News: पोखर में डूबकर दो बच्चों की मौत

ग्राम समाचार,कटोरिया,बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत घुठिया गांव के राय टोला में सोमवार को घर से कुछ दूरी पर पुराना पोखर में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक में गांव के मिथुन राय का सात वर्षीय पुत्र विकास कुमार एवं पांच वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी शामिल है। घटना को लेकर मृतक के दादा तसिलदार राय द्वारा पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया। जानकारी के अनुसार घर के पास गड्ढा खोदा गया। जिसमें बारिश का पानी भर गया। सोमवार शाम को दोनों बच्चे खेलने के दौरान उसमें गिर गया। जिसमें डूबकर दोनों की 

मौत हो गयी। कुछ देर बाद किसी ग्रामीण ने पानी में तैरते दोनों बच्चों के शरीर को देखकर हो-हल्ला किया। हल्ला सुनकर स्वजन सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे।  ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी कटोरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अनि प्रशान्त कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर मृतक की मां मंजू देवी, भाई आकाश कुमार, दादा तसिलदार राय, दादी बुधनी देवी सहित अन्य  स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

श्रीकान्त यादव,ग्राम समाचार संवाददाता,कटोरिया।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें