Godda News: रेडक्रॉस ने किया जल- सेवादाताओं को सम्मानित



ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- रेडक्रॉस सोसायटी गोडडा द्वारा संचालित निःशुल्क पेयजल सेवा के सफलता पूर्वक डेढ़ महीने पूरे हुए l उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेडक्रॉस गोडडा के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि तापमान में आयी गिरावट को देखते हुए किये गए सेवा के समापन के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा देने वालों में रेडक्रॉस सदस्य अमित कुमार ठाकुर व अचल ठाकुर, रेडक्रॉस के एक्सक्यूटिव मेम्बर सह एक्वा नीर के प्रॉपरायटर आशुतोष झा, मनीष झा, मुरली धर झा, सुमन झा एवं सुनील सिंह को रेडक्रॉस के जिला प्रबंध समिति सदस्य सर्वजीत झा के हाथों ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया l

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें