Chandan News: पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर क्या माल्यार्पण

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। पूर्व प्रधानमंत्री माननीय विश्वनाथ प्रताप सिंह के जयंती के अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष चांदन अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में बैठक आयोजित कर उनके चित्र पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण करते हुए जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चांदन प्रखंड के पूर्व आरजेडी अध्यक्ष सह दक्षिणी बारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक, आरजेडी जिला महासचिव आशुतोष कृपा मूर्ति गोविंद यादव बैजनाथ यादव सनोज कुमार संजय यादव पवन यादव गेना लाल यादव 

आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि उन्हें गरीबों को आरक्षण देकर महान काम किया आरक्षण होने से हर गरीब तबके लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किए थे। उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिश पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण लागू करने के संबंध में विस्तृत चर्चा किए।और बताया कि उनके विचार एक उज्जवल और अधिक न्याय संगत भविष्य की और हमारा मार्गदर्शन के रूप में आज भी कायम है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें