Godda News: ओलंपिक डे पेंटिंग एंड एस्से कंपटीशन के परिणाम घोषित

 


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  विश्व ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोडडा द्वारा आयोजित पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को संघ द्वय के सचिव सुरजीत झा द्वारा घोषित कर दी गयी l कुश्ती संघ द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्ञानस्थली की निशि कुमारी एवं सृष्टि कुमारी प्रथम, भारत - भारती की सुषमा हँसदा एवं आर्ट हाउस की रौशनी कुमारी द्वितीय जबकि सोनाली सिंह तृतीय स्थान पर रही l हॉकी गोडडा द्वारा आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में ज्ञानस्थली की प्रिंसेस राज लक्ष्मी व आर्ट हाउस गोडडा की वैष्णवी तिवारी प्रथम स्थान पर, ज्ञानस्थली की साक्षी कुमारी एवं सहिम आलम दूसरे स्थान पर तथा भारत-भारती की मुस्कान मंडल तीसरे स्थान पर रही l जूनियर वर्ग में भारत- भारती की ममता मूर्मू पहले स्थान पर, अंश एवं गौरव पाण्डेय दूसरे स्थान पर जबकि केंद्रीय विद्यालय  की आयुषी राजपाल एवं महज नौ वर्ष के सेंट थौमस स्कूल के प्रतिभागी अर्चित झा तीसरे स्थान पर रहे l उधर, निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आकांक्षा कुमारी विजेता रही जबकि जूनियर वर्ग में भारत - भारती के आदर्श चौधरी पहले स्थान पर, सोनम प्रिया एवं सान्वी मान्या दूसरे स्थान पर जबकि प्रशांत सिंह एवं शगुन प्रिया तीसरे स्थान पर रहे l सचिव श्री झा ने बताया की तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली में उनके अलावा मनीष सिंह एवं आशुतोष झा शामिल थे l सभी विजेताओं को शीघ्र ही पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा l

सुरजीत जा के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें