Bounsi News: ग्राम कचहरी के नवनिर्वाचित उप सरपंचों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। बौंसी नगर पंचायत अंतर्गत पुरानी अस्पताल स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र नवनिर्मित भवन में ग्राम कचहरी के नवनिर्वाचित उप सरपंचों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बांका नोडल पदाधिकारी सोनी कुमारी की उपस्थिती में सेवानिवृत्त जिला जज जी आर त्रिपाठी एवं रविंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवानिवृत्त जिला 

न्यायाधीश जिया त्रिपाठी एवं रविंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा सभी उप सरपंचों को उनके कार्य एवं दायित्व के साथ-साथ न्याय एवं कचहरी न्यायालय की अवधारणा एवं महत्त्व, न्यायिक प्रक्रिया एवं सिविल संहिता, फौजदारी संगीता, निर्णय, आलेख एवं मूट कोर्ट का गठन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से सरल शब्दों में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर डीपीआरसी कर्मी मोहम्मद शादाब आलम, दीनदयाल प्रकाश, एवं सत्यनारायण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें