Bounsi News: पंचायत समिति सदस्यों की आयोजित की गई बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन के द्वारा की गयी। मुख्य रूप से बैठक प्रखंड विकास योजना की तैयारी किये जाने और ई ग्राम स्वराज होटल में डाटा अपलोड के लिए आयोजित की गई थी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रखंड में विकास कार्य योजना को तैयार 

करना और उसे पोर्टल पर अपलोड करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष के लिए एक करोड़ का बजट बनाया जा रहा है। जिसमें 60 लाख रुपया टाइड के लिए और 40 लाख रुपया अनटाइड कार्य के लिए रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सीडीपीओ विभा कुमारी, उप प्रमुख प्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य कुंदन भगत, फकबरुद्दीन, सहित पंचायत के अन्य पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया गण उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें