Rewari News : महिला खिलाड़ियों के समर्थन में सामाजिक संस्थाओं ने बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका

रेवाड़ी/ बेरली 5 मई : महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष, भाजपा सांसद बृज भूषण के खिलाफ क्षेत्र की जनता का गुस्सा  बढ़ता ही जा रहा है। आज बेरली बस स्टैंड पर सयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अशोक कुमार मूसेपुर, आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रधान रामकुमार निमोठ, विजय कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया और विरोध स्वरूप बृजभूषण का पुतला जलाया गया। पुतले को आग अशोक कुमार एवम सुरेंद्र सिंह ने लगाई।



सयुक्त किसान मोर्चा के नेता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने मुख्य रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले और देश के लिए खेल में मेडल लाने वाले देश के सच्चे बेटे और बेटियां होती है,उनकी कोई जात ,इलाका धर्म नही होता । जात पात, इलाका, धर्म की ओट केवल वही लोग लेते है जो सच को दबाना चाहते है। यौन शोषण अपराधी   बृज भूषण की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई है , इसलिए सरकार ने न्याय की आवाज को कुचलने के लिए खिलाड़ी महिला पहलवानों पर दमन की कारवाई शुरू कर दी है।इसकी सख्त शब्दो में दुनिया में  भर्त्सना हो रही है। महिला खिलाडियों का संघर्ष उन सभी बेटियो के लिए भी है जो कुश्ती में अपना कैरियर देख रही है। विरोध प्रदर्शन में लालसिंह, किशोरी लाल, ईश्वर सिंह सैन, कंवल सिंह, राजबीर नंबरदार, कैलाश चंद, राकेश कुमार, भागीरथ, रवि आर्य, शुभ राम, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, अमित कुमार एडवोकेट इत्यादि ने हिस्सा लिया।

सयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से मांग की है बृज भूषण अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। महिला खिलाडियों के साथ बदतमीजी करने वाले पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। महिला खिलाडियों को सुरक्षा दी जाए। सामाजिक संगठनों की ओर से बृज भूषण को तमाम पदो से हटाने की मांग की गई।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें