Panjwara News: शादी की नियत से भगाई गई लड़की को पुलिस ने किया बरामद

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से भगाई गई लड़की को स्थानीय पुलिस ने झारखंड के सारठ से रविवार को बरामद किया है। बरामदगी से जुड़ी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेगपुर गांव से 26 अप्रैल को एक लड़की अपने घर से लापता हो गई थी। घटना को लेकर लापता लड़की की मां  ने 9 मई को पंजवारा थाना में अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए खगड़िया जिला अंतर्गत 

महेशखुट निवासी सोनू कुमार पिता सिकंदर प्रसाद महतो के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत सारठ से शादीशुदा अवस्था में लड़की को बरामद किया है। साथ ही लड़की के प्रेमी सुमित कुमार डे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पंजवारा थाना लाया। बरामद लड़की को सोमवार को बांका न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने के लिए महिला पुलिस अभिरक्षा में भेजा जाएगा।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें