Godda News: चेयरमैन जूरी ऑफ अपील बनाए जाने पर हॉकी इंडिया के महासचिव को हॉकी गोड्डा ने केक काटकर दी बधाई



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जापान के ककमीगहरा में 2 से 11 जून तक आयोजित होने जा रही जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष, हॉकी इंडिया के महासचिव एवं एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह को चेयरमैन जूरी ऑफ अपील बनाए जाने पर हॉकी गोडडा से जुड़े लोगों के बीच उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल है l श्री सिंह की इस उपलब्धि को हिंदुस्तान खेल जगत की बड़ी तथा झारखंड खेल जगत की बहुत बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए हॉकी गोडडा द्वारा सोमवार शाम स्थानीय इंडोर स्टेडियम में श्री सिंह के तस्वीर के समक्ष केक काट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपनी प्रसन्नता का इजहार किया गया l इस अवसर पर हॉकी गोडडा के सचिव सुरजीत झा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र झा, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, वरीय सदस्य कौशल किशोर मिश्रा, नितीश आनंद, आकाश कुमार, ब्रजेश मंडल आदि उपस्थित थे l सचिव श्री झा ने बताया कि करिश्मायी व्यक्तित्व के मालिक श्री सिंह को कुछ ही दिन पहले एशिया हॉकी महासंघ द्वारा "एशिया का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खेल प्रशासक" सम्मान से नवाजा गया है l

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें