ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र स्थित फागा पंचायत के नावाडीह गांव में अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गए। घटना मंगलवार की है। घटना में 1 वर्ष का बालक भी झुलस गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में अशोक महतो की पत्नी घर के बगल स्थित छोटी सी झोपड़ी में खाना बनाने का काम कर रही थी। बताया जाता है कि, इस दौरान बच्चे भी वहां पर रखकर उसकी पत्नी बाहर चली
गई थी। अचानक हवा की वजह से आग फूस की झोपड़ी में लग गई। जब तक किसी को कुछ समझ में आता तब तक बगल के मनोज महतो के घर में भी आग लग गई। बताया जाता है कि, घटना में दोनों परिवार का करीब 50000 से ज्यादा का नुकसान पाया जाता है। सूचना मिलने पर फागा पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमित दुबे पीड़ित परिवार से मिले और तत्काल आर्थिक सहायता देने का काम किया।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें