ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने दो आदिवासी महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआई ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सिकचिलिया गांव समीप छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान 12 लीटर देसी शराब के साथ जीतू मुर्मू की पत्नी अनीता मुर्मू और किस्कू हेंब्रम की पत्नी तालो हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है। जबकि रजौन थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी स्वर्गीय अजय सिंह के पुत्र
मनजीत कुमार को भी इसी गांव से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बौंसी प्रखंड के बाबूडीह गांव निवासी लखन दास के पुत्र भज्जो दास को भी श्याम बाजार से गिरफ्तार किया गया है। शराब बेचने के आरोप में दोनों महिला को जेल भेज दिया गया है और नशे की हालत में गिरफ्तार युवक को दोनों व्यक्ति को आर्थिक जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया गया है। अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें