Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में वट सावित्री का पर्व मनाया गया उल्लास पूर्वक

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को वट सावित्री का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। मालूम हो कि हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती है। हर साल जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आता है इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती के लिए व्रत रखती है। भगवान मधुसूदन मंदिर में  श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही वट वृक्ष की पूजा महिलाओं ने की। पर्व पर वट की पूजा के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। पूजा करने के बाद महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर सीएनडी हाई स्कूल प्रांगण रेलवे ग्राउंड मंदार पर्वत स्थित  वटवृक्ष भगवान मधुसूदन 

मंदिर स्थित वटवृक्ष ब्रहमपुर, श्याम बाजार सहित अन्य स्थलों पर लगे वट वृक्षों के पास पहुंचीं। यहां पर वृक्ष के तने में कच्चा सूत बांधते हुए वट की पूजा की गई। इस पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी वट वृक्षों की पूजा करने को महिलाओं की भीड़ वटवृक्ष के नीचे लगी रही। पर्व अखंड सौभाग्य, पति व बच्चों की लंबी आयु की कामना की। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। वट सावित्री व्रत सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करवा चौथ व्रत के समान ही फल देता है। अमावस्या तिथि को रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत का सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें