Bounsi News: भीषण अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान, 4 घर जलकर राख

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। भीषण अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना रविवार की है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के बरमनियां गांव में भीषण अग्निकांड में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में एक बोलेरो वाहन, ऑटो, साइकिल सहित एक नई मोटरसाइकिल जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही आधा दर्जन मवेशियों के झुलसने से भी मौत हो गई। पिकअप वाहन को जलने से बचाने के चक्कर में राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष उदय यादव बुरी तरीके से झुलस गए। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। कुछ लोगों का कहना है कि, गांव में एक झोपड़ी में कुछ बच्चों के द्वारा मछली बनाने का काम किया जा रहा था। ताड़ के पत्ते के झोपड़ी में किसी तरह आग लग गई। जिसके बाद तेज 



हवा की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में 4 घर के 9 परिवार बेघर हो गए। प्रचंड धूप और गर्मी की वजह से दोपहर के वक्त लोग घरों में आराम कर रहे थे। उसी दौरान आग लगने से हड़बड़ी में इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने सामान निकालने का भी प्रयास किया और मवेशियों को भी बचाने का प्रयास किया। लेकिन आग के विकराल स्वरूप के आगे सब हार गए। बताया जाता है कि, आग सबसे पहले घुसो यादव की झोपड़ी में लगी। जिसके बाद आग धीरे-धीरे अजय यादव, रसिक लाल यादव, उदय यादव, राजेंद्र यादव, पिंटू यादव, दिनेश यादव सहित अन्य के घरों में भी लग गई। घटना में घरों में रखा चावल, खाने पीने का सामान, कपड़ा बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। जबकि नगद ₹20000 से ₹30000 भी जलने की बात बताई जा रही है। दमकल कर्मियों के द्वारा और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि, अगलगी की घटना में अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की जाएगी।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें