Banka News: संकुल स्तरीय ई.सी.सी.ई कार्यशाला, 2023 का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। चमन साह सरखती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका में शुक्रवार को "संकुल स्तरीय ई.सी.सी.ई कार्यशाला, 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु वाटिका के प्राचार्य ब्रिज किशोर चौधरी, वरिष्ठ आचार्य धर्मेन्द्र कुमार व बिनय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए वाटिका के प्राचार्य ब्रंज किशोर चौधरी ने कहा - "अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसी सी ई) का उद्देश्य एक मजबूत, व्यापक आधार के लिए बच्चे की भावनात्मक, सामाजिक और शारीरिक जरूरतों को विकसित करना और आजीवन कल्याण के लिए 

पूरी क्षमता प्राप्त करना है।" इस मौके पर बोलते हुए संकुल स्तरीय ई.सी. सी. ई. प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने कहा-' " किसी भी प्रकार का अभाव बच्चों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ईसीसीई समग्र विकास, बाद में सीखने और बच्चों की भलाई के लिए आधार बनता है।" संकुल स्तरीय ई० सी० सी. ही कार्यशाला में बीका संकुल के छ:विद्यालयों के 20 आचाची की सहभागिता हुई। सभी प्रतिभागी आचाओं को संकुल स्तरीय ई०सी०सी० प्रमुख व प्रशिक्षक राजेश कुमार मिश्रा व विनोद कुमार के द्वारा ई.सी.सी. ई० के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यालयों में इसके क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इस मौरे पर दिलीप कुमार झा,संजीव कुमार सुधांशु, विश्वजीत कु. वर्मा, संगीता कुमारी, सुनिता कुमारी उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें