Rewari News : गुरावडा में फ्लाइंग ऑफिसर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : गांव गुरावड़ा में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट डॉक्टर दीपिका यादव का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डॉक्टर दीपिका यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विक्रम सिंह यादव ने कहा कि डॉ दीपिका यादव मात्र 21 वर्ष की आयु में भारतीय वायुसेना में बतौर कमीशन अफसर भर्ती होकर अपने माता-पिता के साथ गांव गुरावड़ा हल्का कोसली क्षेत्र का नाम रोशन किया। 



वर्तमान में डॉक्टर दीपिका असम में तैनात थी रविवार को एक कार दुर्घटना में डॉक्टर दीपिका सिंह मृत्यु हो गई। दीपिका के मृत्यु की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया गया और आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर टीसी राव, बहन सरोज यादव, नायाब तहसीलदार पाल्हावास मोहित यादव, डॉक्टर पवन, युद्धवीर जखाला, प्रीतम चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें