Panjwara News: पंजवारा चेकपोस्ट से सात शराबी गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शराबियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा थाना पुलिस ने चेकपोस्ट से शनिवार  रात सात शराबियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराबियों में रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा निवासी मृत्युंजय तांती, गरीब कुमार, नितेश कुमार, शिवम कुमार, अमरपुर क्षेत्र के कामदेवपुर निवासी क्रांति कुमार एवं 

झारखंड के गोड्डा दूधिया पहाड़ी निवासी सलीम अंसारी और पथरगामा थाना क्षेत्र के कोहबाड़ा निवासी विष्णु कुमार दास शामिल हैं।  ये सभी झारखंड के गोड्डा जिला से शराब का सेवन कर आ रहे थे। गिरफ्तार सभी शराबियों को आर्थिक जुर्माना हेतु पुलिस अभिरक्षा में रविवार को न्यायालय भेज दिया गया।इसकी जानकारी पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने दी।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें