Chandan News: परिवारिक विवाद से तंग युवक ने किया खुदकुशी

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के टहवानी गांव से एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार टहकवानी गांव के गजू दर्वे के छोटा पुत्र बबलू कुमार दर्वे की शादी 1 वर्ष पूर्व चांदन थाना क्षेत्र में परिवारिक रजामंदी से  किया गया था। शादी करने की 3 दिन बाद मृतक बबलू दर्वे  हरियाणा शहर के गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने चला गया जहां दोनों भाई एक साथ रहकर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि कोलकाता की एक कंपनी जो गुड़गांव में है उसी कंपनी में मृतक बबलू दर्वे एवं इसके बड़े भाई गुड्डू दर्वे काम करता था। इसी बीच मृतक के भाई गुड्डू दर्वे होली में घर आ गया है। इधर शादी के बाद मृतक कमाने चले जाने एवं घर नहीं आने से पिता ने घर आने को दबाव देने 

लगा। इस बात को लेकर मृतक ने अपना संतुलन खोकर 3 दिन पूर्व गु़डगामा स्थित कंपनी के रूम में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूत्रों के अनुसार मृतक की शादी से खुश नहीं रहने के कारण परिवार से कलह कर शादी के 3 दिन बाद ही घर से निकलकर गुड़गांव चला गया और आज उनका पार्थिव शरीर घर आया। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद कंपनी के मालिक ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग देकर एंबुलेंस घर भिजवा दिया। जहां मृतक के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी पर टहकवानी गांव के चंद्रदेव यादव की सहयोग से कंपनी पर दबाव बनाकर आर्थिक सहयोग कराने में लगा रहा। मृतक के आकस्मिक निधन पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें