Chandan News: आरजेडी के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया

ग्राम समाचार,चांन्दन,बांका। चांन्दन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों गांव में डॉं भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जयंती के मौके पर चांन्दन प्रखंड मुख्यालय स्थित निरीक्षण भवन में राजद के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के साथ अनेकों कार्यकर्ता गण ने  डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती को मनाया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव, दक्षिणी बारने पंचायत के मुखिया सह दक्षिणी चांदन क्षेत्र संख्या 21 की जिला पार्षद 

प्रतिनिधि तुलसी रजक,  प्रखंड प्रधान महासचिव आशुतोष कृपा मूर्ति, पूर्व सरपंच विनोद यादव, राजद के प्रखंड सचिव गेना लाल यादव, राजद उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव, मीडिया प्रभारी कुलदीप यादव, युवा नेता लालू यादव, रंजन कुमार, राजद प्रखंड महासचिव आशुतोष कृपा मूर्ति, पवन यादव, के दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने सभा को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पद चिन्हों का बखान करते हुए शिक्षा पर जोर दिया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें