ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के पाठक टोला निवासी स्वर्गीय विमल चंद्र दास की 83 वर्षीय पत्नी उमा रानी दास का निधन हो गया। बताया जाता है कि, पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। जिनका इलाज चल रहा था। बीमारी की अवस्था में इनका निधन हो गया। इनके बड़े पुत्र जो आसाम में पूर्व विदेशी न्यायाधिकरण कोर्ट में पूर्व न्यायाधीश थे। उन्होंने बताया कि, मां की मौत से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
यह अपने पीछे बड़ी पुत्री डॉक्टर सरिता घोष एलएनडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल, छोटी पुत्री विनीता सिन्हा ,छोटा पुत्र राजेश कुमार निराला ,बहु रूबी दत्ता, अनीमा सिन्हा, पोता शुभ निराला, पोती श्रेया श्री, राज श्री, भाग्यश्री, नाती ज्वलित चेतन, अर्पित चेतन, देवांश ,गरिमा श्री, कुमार गौरव, विक्रम कुमार, कुमार भारवी, सौरभ, प्रफुल्ल कुमार दास सहित अन्य को रोता विलखता छोड़ गई है। इनके निधन पर जनप्रतिनिधि गण, सामाजिक कार्यकर्ता , सहित अन्य ने शोक संवेदना प्रकट की है।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें