ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड स्थित राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से राजद कार्यकर्ताओं के बीच मनाई गई एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संदेश एवं पथ पर चलने का आश्वासन
प्रखंड क्षेत्र के लोगों से किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में भीमराव की प्रतिमा को डैम रोड चौराहा पर लगाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष उदय यादव, आलोक यादव, पंचायत अध्यक्ष निलेश कुमार निराला, ठाकुर यादव, अशोक यादव, चंदन पाठक, प्रमोद राय सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें