Bounsi News: सामाजिक साप्ताहिक न्याय कार्यक्रम के तहत भाजपा बौंसी उत्तरी में मनाई गई अंबेडकर जयंती

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पूर्व में तय की गई  सामाजिक साप्ताहिक न्याय कार्यक्रम के तहत भाजपा बौसी उत्तरी में शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (सम रसता दिवस) की 132 वां जयंती बौंसी के सभी शक्ति केंद्रों पर मनाई गई। जिसमे मुख्य रूप से  हेचला,नयागांव,भांडारीचक में बाबा भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और बच्चों के बीच कलम कापी 


एवं मिठाईयां वितरण की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष  अवधेश मिश्रा के  अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर भाजपा  बौंसी मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर जी, निवर्तमान मंडल महामंत्री  अभिषेक  कुमार जी, संजीत जी, जगदीश जी, दिनेश जी,हरी मोहन जी, रोहित सिंह, किसान सिंह,बंधु सिंह, कारु भगत, दीपक मिश्रा, आमोद यादव सहित वहां के स्थानीय बच्चों ने भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें