ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी पुलिस ने बम बरामदगी कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि, बौंसी थाना क्षेत्र के बरमनियां गांव से 28 मार्च 2023 को धान के गोदाम से बौंसी पुलिस ने दो जिंदा बम बरामद किया था। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद जिंदा बम को डिफ्यूज किया गया था। मामले को लेकर बौंसी थाने में धान गोदाम मालिक अमरेंद्र उर्फ गुड्डू साह और
उसके सहयोगी हीरा यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। हीरा यादव के ऊपर सीसीए लगाने की भी बात कही गई है। बताया गया कि उसके ऊपर पूर्व में भी सीसीए का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, वह विभिन्न थाना में कई कांड का अभियुक्त है। गुप्त सूचना मिलने के उपरांत आरोपी को बौंसी बाजार से गिरफ्तार किया गया था। जबकि धान गोदाम का मालिक अभी तक फरार बताया जाता है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें