Bounsi News: ऑटो पलटने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी, चार लोगों को किया गया रेफर

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। सड़क दुर्घटना में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना सोमवार की है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव समीप ऑटो पलटने से एक ही परिवार के एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि, सभी लोग कैरी गांव में चल रहे महारुद्र यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बौंसी प्रखंड के सिरांय गांव से ऑटो पर सवार होकर एक ही परिवार के एक दर्जन लोग महारुद्र यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि, तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो गजियाडीह गांव समीप खेत में पलट गई। दुर्घटना में 50 वर्षीय फाल्गुनी देवी, संतोष साह की पत्नी करुणा देवी, विष्णु देव साह 


की पत्नी सोनी देवी, ब्रह्मदेव साह की पत्नी कंचन देवी, संतोष साह का 14 वर्षीय पुत्र मोनू, मुनीलाल साह की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, ऑटो ड्राइवर अजय साह, उसकी पत्नी नीतू देवी, 13 वर्षीय पुत्र अभय कुमार सहित अन्य लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि, घटनास्थल से एंबुलेंस के लिए रेफरल अस्पताल फोन किया गया था। लेकिन करीब 50 मिनट तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को टोटो वाहन के माध्यम से रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पंकज कुमार के द्वारा सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया। फाल्गुनी देवी, कंचन देवी मोनू एवं सोनी देवी को बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि, इन चारों की स्थिति गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Online Education