Bounsi News: अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक की गोली मारकर की हत्या, पिस्टल एवं खोखा बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। अज्ञात बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बुधवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कानीकैत गांव निवासी चुन्नीलाल मुर्मू के 25 वर्षीय पुत्र नरेंद्र मुर्मू की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि, युवक बांका से सीएसपी के लिए रुपए निकाल कर ला रहा था। गांव घुसने के पहले ही अज्ञात अपराधियों ने युवक के बाऐं सीने में गोली मार दी। गोली लगने के कुछ समय बाद ही युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही गांव निवासी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश मुर्मू, मृतक युवक का चचेरा भाई अनिल मुर्मू, फागा पंचायत के मुखिया हरिहर यादव एवं स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की 

सूचना बंधुआकुरावा थाना पुलिस को मिलने के बाद थानाध्यक्ष मंटू कुमार भी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को उठाकर रेफरल अस्पताल लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार के द्वारा जांच के बाद सीएसपी संचालक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद परिजन रेफरल अस्पताल पहुंचे और पूरा अस्पताल परिसर परिजनों के चित्कार से गूंजने लगा। मां के साथ-साथ बहन और अन्य परिजन का रेफरल अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल था। बताया जाता है कि, पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और खाली खोखा भी बरामद किया है। बताया जाता है कि, गोली बाऐं सीने को छेदती हुई आर पार निकल गई है। हालांकि पुलिस लूटपाट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी तफ्तीश में जुटी हुई है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें