Bounsi News: त्रि- दिवसीय आचार्य कार्यशाला 2023 का विधिवत हुआ समापन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में  त्रि- दिवसीय आचार्य कार्यशाला 2023 का तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा तथा कार्यक्रम प्रमुख अमरकांत मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तृतीय  दिवस के दशम सत्र में स्थानीय प्रबंधकारिणी  समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह  का उद्बोधन हुआ।  उन्होंने कहा कि यह त्रि- दिवसीय  आचार्य कार्यशाला पूर्ण वर्ष की कार्य योजनाओं का निर्माण करता है और विद्यालय के लिए श्रेयस्कर होता है। 



एकादश सत्र में स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य डॉक्टर गोविंद झा का उद्बोधन हुआ। उन्होंने विद्या भारती के द्वारा संचालित सभी सरस्वती शिशु मंदिर में यह कार्यशाला का आयोजन होना अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा प्रधानाचार्य तथा सभी आचार्य ने एकजुट होकर कार्यशाला को किया। इससे निश्चित ही विद्यालय को लाभ प्राप्त होगा। कार्यशाला प्रमुख अमरकांत मिश्रा सह प्रमुख दीपक कुमार के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इसी के साथ त्रि- दिवसीय आचार्य कार्यशाला 2023 का विधिवत समापन किया गया।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें