Bounsi News: दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना में करीब 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति का हुआ नुकसान

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर अगलगी की घटना में करीब 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। साथ ही 4 मवेशी के साथ एक व्यक्ति भी झुलस गया। घटना शनिवार दोपहर की है। बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी गांव में अगलगी की घटना में 3 घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही 4 मवेशी सहित एक व्यक्ति झुलस गया। बताया जाता है कि, 1000000 रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी परशुराम दास के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग की लपटों को देखकर पीड़ित परशुराम दास ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर और आग की लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की लपटें इस कदर तेज थी कि, देखते ही देखते टीटू दास और डिजो दास के घर को 




अपने आगोश में ले लिया। घटना में जहां तीनों पीड़ित के घरों में रखा काफी मात्रा में अनाज, बर्तन, बिछावन, कपड़े, नगदी सहित आभूषण जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि, डीजो दास ने अपनी पुत्री की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए नगद रखा था। वह भी जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि, पुत्री की शादी वह जल्द ही करने वाला था। अगलगी की घटना में परशुराम दास के 4 मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि डीजो दास का चेहरा भी झुलस गया है। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन वाहन अंचल से 2 घंटे के बाद आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया है कि, करीब 10 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में अगलगी की घटना में चार लोगों के घर जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि, अगलगी की घटना में भसम लैया, नागो लैया, वीरा लैया, धोधो लैया का घर जलकर राख हुआ है। अगलगी की घटना में करीब लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से और अग्निशमन वाहन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय भेजा जा रहा है। 

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें