Barahat News: जय भारत सत्याग्रह एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। जय भारत सत्याग्रह एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शम्भू सिंह उर्फ लोहा के नेतृत्व में रविवार को बाराहाट प्रखंड अंतर्गत भेड़ा मोड़ में सम्पन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि, आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति उतपन्न हो गई है। विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने नही दिया जा रहा।सवाल करने पर सांसद को सदस्यता गवानी पड़ रही है। वर्त्तमान में हमारे नेता राहुल गांधी के पद यात्रा से भयभीत होकर एक पुराने केश को 


उजागर कर उसकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। महंगाई चरम सीमा पर कर रही है। देश मे बेरोजगारी से नोजवान विचलित हो रहे हैं। लेकिन यह निरंकुश सरकार जनता को बदहाल अवस्था में छोड़े हुए हैं। जिससे नोजवानो में काफी आक्रोश है। सभा को प्रभारी पर्यवेक्षक बिंदा यादव, इंटक जिला अध्यक्ष बिनय कापरी, प्रखंड अध्यक्ष शम्भू सिंह ने भी संबोधित किया। जय भारत सत्याग्रह में सुरेश प्रसाद यादव, बिंदा देवी, लोहा सिंह, रामकृष्ण चौधरी, कैलाश साह, शौरभ कुमार इंदु देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें