Banka News: सेवा निवृत्त डॉ अनुपम कुमार सिंह समुखिया काली मंदिर में टेका मत्था

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका।  बिहार सरकार सेवा निवृत जेनरल सर्जन डॉ अनुपम कुमार सिंह रविवार को बांका समुखिया मोड़ स्थित माता काली मंदिर में आकर मत्था टेका और और वहां के मनोरम दृश्य को अवलोकन किया। मौके पर जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पार्यावरण विशेषज्ञ वह भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बांका जिला इकाई कमेटी सदस्य तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा हेड क्वार्टर वॉशिंगटन डीसी से संबंध प्रवीण कुमार एवं महाराष्ट्र पुणे के अभिषेक कुमार सिंह मौजूद थे। इस दौरान जमुई निवासी सेवानिवृत्त डॉक्टर अनुपम कुमार सिंह आदि ने दक्षिण मुखी माता रानी की मंदिर में पुजारी पंडित आशु बाबा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया और मंदिर में माथा टेका और समाज और राष्ट्र सेवा करने का आशीर्वाद प्रदान किए। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि जहां स्वस्थ रहने के लिए  पोष्टिक आहार जरूरी है । वहीं सामर्थ्य अनुसार स्वस्थ रहने के लिए मन , वचन और कर्म से अध्यात्मिक होते हुए 

वैज्ञानिक व्यवहारिक सामाजिक होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने  कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए अपने सत्कर्म करते हुए माता-पिता गुरुजनों के साथ जगत जननी माता का आशीर्वाद से ही समाज व राष्ट्र सेवा सफलतापूर्वक संपन्न होता है। कर्म अच्छा किजिए। विचार अच्छा रखिए। सभी को जगत कल्याणकारी माता काली सहित अन्य देवी-देवताओं को ध्यान में रखते हुए मन, वचन, कर्म और अपने आसपास पर्यावरण की शुद्धता स्वच्छता बनाए रखने होंगे। स्वच्छ और शुद्ध परिवेश में ही व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसी क्रम में जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बांका जिला ईकाई प्रबंध कमेटी सदस्य तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा हेडक्वार्टर वासिंगटन डीसी से संबद्ध प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि सनातन धर्म संस्कृति आध्यात्मिक  कर्म हमारे देश की पौराणिक पहचान है। जिसमें बहुजन हिताय बहुजन सुखाय सम्मिलित हैं।इसी बन्धन में एक विचार रखते हुए स्वच्छ सन्देश चारों वेदों से  दुनिया को देते हैं।इसी वेद-पुराण को ध्यान में रखते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर  नये-नये  कृतिमान स्थापित किए।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें