रेवाड़ी, 9 मार्च - सीने जगत के मशहूर फिल्मकार सतीश कौशिक का आज हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। फिल्मकार सतीश कौशिक 67 वर्ष के थे।
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। गौरतलब हो कि श्री कौशिक दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के धनौन्दा गाँव के रहने वाले थे। अब वे कई सालों से मुंबई में ही रहते थे, लेकिन रेवाड़ी उनका आना जाना रहता था।
डॉक्टर यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की और कहा कि फिल्मकार सतीश कौशिक के जाने से बॉलीवुड ने अपना एक बेहतरीन फिल्मकार और अभिनेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि सतीश कौशिक ने हमेशा ही लोगों के मनोरंजन के लिए बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया और फिल्मों के माध्यम से समाज को एक दिशा देने में अपनी एक अहम भूमिका अदा की।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें