Rewari News : पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविन्द यादव का जोनावास गाँव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया


रेवाड़ी, 9 मार्च - हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविन्द यादव का आज ग्राम जोनावास पहुंचने पर बुजुर्गों व ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। डा. अरविंद  यादव   ने  गाँव  जोनावास  में  कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा खेलों से युवाओं के शारीरिक एवम मानसिक विकास में वृद्धि होती है।



उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि खेलों से जीवन में निखार आता है। वहीं मानसिक एवम शारीरिक विकास भी होता है।  चेयरमैन  ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पिछले 8 वर्षों में क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई-भतीजावाद की राजनीति से ऊपर उठकर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान काम करने की कवायद आरंभ कर नई परिपाटी की शुरुआत की है।  उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गरीब को उसका हक सबसे पहले मिले इसलिए अंत्योदय की भावना से काम करते हुए सरकार आगे बढ़ रही है। 

डॉक्टर अरविन्द यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार की हर घर नल से जल स्कीम के तहत गांव के सभी घरों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने का स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने हर घर नल से जल मिशन का 2024 का लक्ष्य 2022 में ही पूरा कर लिया है। चेयरमैन ने कहा कि यह भाजपा सरकार की कल्याणकारी एवं व्यवस्था परिवर्तन की पहल से ही संभव हो पाया है।



उन्होंने कहा कि आज  सडकों  का  जाल  बिछाया  जा रहा है और सभी  गाँवों  को  सडकों  से  जोड़ा  गया है l डॉ अरविंद  यादव ने  कहा कि जोनावास  में  विकास की  कमी  नहीं  रहने  दी  जायेगी। उन्होंने  बताया  कि  पर्यटन  निगम  में  रोजगार  की अपार  सम्भावना है, युवा  होटल  मैनेजमेंट  की  डिग्री  व डिप्लोमा करे  ताकि  रोजगार  के अवसर उन्हें अवसर  मिल  सके। इस  मौके पर सरपंच प्रीतम कुमार, पूर्व सरपंच रामचंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सुबे सिंह, पूर्व पंच रामकुमार, सतवीर पंच, श्रवण कुमार सिंह पंच, यशपाल यादव, मुकेश यादव, सुबे सिंह, राम अवतार सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें